आगरा। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आगरा कॉलेज की एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने नारी सशक्तिकरण और बालिकाओं के अधिकारों को लेकर जन जागरण रैली निकाली। रैली को आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली आगरा कॉलेज परिसर से शुरू होकर एमजी रोड होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज तक पहुंची। रास्ते भर कैडेट्स ने आम लोगों से संवाद करते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों की जरूरत पर जोर दिया। कैडेट्स का कहना था कि देश की तरक्की में नारी शक्ति की भूमिका अहम है और उसे उसके अधिकार मिलना जरूरी है।
रैली के दौरान प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने कहा कि आज की बालिकाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। नारी शक्ति का सशक्त होना ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने समाज से अपील की कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक और सुरक्षित माहौल दिया जाए।
जन जागरण रैली का नेतृत्व एनसीसी कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने किया। रैली में एसयूओ मनोज जुरैल, एसयूओ व यूओ यामिनी चाहर, सार्जेंट प्रिया चाहर, हिमांशु, राहुल देशवाल, समायरा, संजना, राखी, हृदय, कैडेट प्राशी अग्रवाल, प्रिया, दीक्षा, पूजा शाक्य, सगुण, प्रवीण, अनुष्का, रियान, हर्षित सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स शामिल रहे।
कैडेट्स ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “21वीं सदी नारी की है”, “नारी को अधिकार दो” और “भारत माता की जय” जैसे नारों के जरिए माहौल को जोश और प्रेरणा से भर दिया। रैली के जरिए बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर मजबूत संदेश दिया गया।
- सावन के प्रथम सोमवार को आगरा के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजेश्वर मंदिर मेले में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे - August 3, 2026
- आगरा में सनसनीखेज ऑनर किलिंग: कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने की बेटी की गला दबाकर हत्या, मां और भाई फरार - August 3, 2026
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: भंडारे की सेवा से लौट रहे बीकॉम छात्र की रोडवेज बस की टक्कर से मौत, साथी घायल - August 3, 2026