बरेली। बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नैनीताल हाइवे पर शनिवार दे रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में आठ लोग जिंदा जल गए। दरअसल, बरेली से बहेड़ी की ओर आ रही कार टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और दूसरी ओर से आ रही डंपर में घुस गई। इस दौरान धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसके कारण कर सवार आठ लोग जिंदा जल गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आज पर काबू पाया।
बताया जा रहा है, बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता की अर्टिगा कार बुकिंग में चलती है। बहेड़ी के नरायण नगला निवासी फुरकान ने बरेली के लिए कार की बुकिंग कराई थी। बताया जा रहा है बारात से देर रात कार से लोग लौट रहे थे। इसी दौरान भोजीपुरा थाने से करीब सवा किमी बहेड़ी दिशा मे दभौरा गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर को फांदकर दूसरी दिशा में चली गई।
कार सामने से आ रहे डंपर में जाकर टकरा गई। जोरदार आवाज के साथ कार में आग लग गई। कार को डंपर करीब 25 मीटर घसीटता हुआ ले गया। इससे डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई। डंपर के ड्राइवर और हेल्पर घबराहट में कूदकर फरार हो गए। वहीं, इस दौरान दोनों वाहन में आग लग गई, जिसके कारण कार सावर लोग जल गए।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026