उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के लालमन खेड़ा गांव में पंखे में करंट उतरने से चार मासूम बच्चों की जान चली गयी। चार बच्चे भाई बहन थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी बच्चे घर पर अकेले ही थे, जबकि उनके माता—पिता खेत में धान की कटाई करने के लिए गए थे।
जानकारी के मुताबिक, लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र पासी पत्नी के साथ खेत में धान की कटाई करने के लिए गए थे। घर पर उनके बच्चे मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांशु (6) और मांशी (4) थे। बताया जा रहा है कि, खेलते समय बच्चे फर्राटा पंखे में की चपेट में आ गए।
देर शाम माता—पिता घर लौटे तो बच्चों को देख उनके होश उड़ गए। कहा जा रहा है कि उनके ऊपर पंखा गिरा हुआ था और सभी बच्चों की मौत हो गयी थी। इस घटना की सूचना के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026