आगरा: करीब ढाई करोड़ रुपये की देनदारी से बच रहे व्यक्ति को विगत रात्रि क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला थाना लोहामंडी क्षेत्र में हुआ। लोगों ने बताया कि लोहामंडी की तरकारी वाली गली में रहने वाला राजू उर्फ रज्जन टेलर सालों से लाटरी (पत्ती) डालने का काम करता था। लोग उसके पास रुपये जमा कराते थे। सौ से ज्यादा लाटरी चल रही थीं। कुछ दिन पहले अचानक वह रुपये लेकर फरार हो गया। लोगों ने उसके घर पर पता किया तो घरवालों ने जानकारी होने से मना किया।
बताया गया है कि शनिवार को रज्जन अपने घर आया। लोगों ने उसे देख लिया और उसके घर पहुंच गए। उसने लोगों से कहाकि वह सबके रुपये वापस कर देगा। मगर, लोगों को उस पर विश्वास नहीं हुआ। उसके घर पर हंगामा किया। लाटरी संचालक ने पुलिस को बुला लिया। लोगों की पुलिस से भी तकरार हुई।
पुलिस लाटरी संचालक पिता-पुत्र को थाने ले आई। थाने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। उन्होंने हंगामा भी किया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुपये वापस कराने की मांग को लेकर थाने के बाहर काफी देर तक हंगामा भी किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026