Hathras (Uttar Pradesh, India)। जनपद के जो स्थान हॉट स्पॉट घोषित हैं वहां से आने वाली गर्भवती के प्रसव के लिए बागला जिला महिला अस्पताल में अलग से व्यवस्था की गई है। अस्पताल आने वाली महिला मरीज को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग पर खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है।
सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा पूरा ध्यान
जिला अस्पताल की महिला शाखा में आने वाली महिला मरीज को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। चाहे वह प्रसव पूर्व देखभाल हो, टीकाकरण हो या फिर डिलीवरी की सुविधा हो। सभी सुविधाएं जिला महिला अस्पताल में उपलब्ध हैं। अस्पताल के अंदर थर्मल स्कैनिंग के बाद सिर्फ मरीज को ही आने की अनुमति दी जा रही है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे।
सीएमएस ने दी जानकारी
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ.रूपेंद्र गोयल ने बताया कि सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। निर्देशों के तहत हम लोग प्रसव पूर्व देखभाल, डिलीवरी की सुविधा, ओपीडी, इमरजेंसी आदि की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने बताया गेट पर ही स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीजों के तीमारदारों से बाहर ही रहने के लिए कहा जा रहा है ताकि अस्पताल के अन्दर भीड़ एकत्र न हो। डॉ. गोयल ने बताया कि संदिग्ध व हॉटस्पॉट क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती के प्रसव की अलग से व्यवस्था की गई है। अलग से कक्ष तैयार कर लिया गया है।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026