Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ब्रह्माकुमारीज के ईदगाह स्थित प्रभु मिलन केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस उमंग, उत्साह एवं समारोहपूर्वक मनाया गया। केंद्र प्रभारी एवं सचिव बीके अश्विना बहन ने राष्ट्र गान के साथ तिरंगा लहराया। देशभक्ति के गीत गाए। देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर अश्विना दीदी ने कहा कि अनंत प्रयासों के फलस्वरूप प्राप्त हुई स्वतंत्रता को हमें हर हाल में कायम रखना होगा। आज हमारा देश स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहा है। यह अनेक बलिदानों का परिणाम है।

कार्यक्रम में कर्नल बोरा समेत भूतपूर्व सैनिक, सेना के अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026
- आगरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम - October 9, 2026