आगरा: थाना लोहामंडी क्षेत्र के खातीपाड़ा में विगत रात्रि वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी और उसके हिमायतियों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी और पथराव कर वारंटी को छुड़ा लिया।
पुलिस की ओर से वारंटी शानू कुरैशी समेत नौ नामजदों और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
लोहामंडी के खातीपाड़ा के रहने वाले शानू कुरैशी के खिलाफ न्यायालय द्वारा एनआई एक्ट में गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। आलमगंज चौकी पर तैनात दरोगा अरुण कुमार आरोपी की गिरफ्तारी को खातीपाड़ा गए थे। वह पास की दुकान मिल गया, दरोगा ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मी उसे चीता मोबाइल बाइक पर बैठा थाने लेकर आ रहे थे। इसी दौरान शानू कुरैशी के परिवारीजन वहां जुट गए। उन्होंने आसपास के लोगों को बुला लिया।
पुलिसकर्मियों की घेराबंदी कर उन्हें बाइक से गिरा दिया। मारपीट और पथराव कर वारंटी शानू को पुलिसकमियों के कब्जे से छुड़ा ले गए। मारपीट और पथराव से अफरातफरी मच गई।
पुलिस पर हमला, मारपीट, वर्दी फाड़ने के आरोप में शानू कुरैशी उसके भाई के अलावा हाजी मोहम्मद उर्फ बाबू, इमरान कुरैशी, गुलफाम, असलम, ताेतला पठान, नदीम और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026