जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई है. कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. मंगलवार को कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट किया कि कुपवाड़ा के चकतारा कंडी इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है. पुलिस और सेना मिलकर ये अभियान चला रहे हैं.
पुलिस के अनुसार मारे गए लोग आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. इनमें से एक आतंकवादी पाकिस्तानी था जिसका नाम तुफ़ैल था. कश्मीर पुलिस आईजी ने बताया कि तलाशी अभी भी जारी है.
कश्मीर पुलिस ने बताया था कि इससे पहले सोमवार रात सोपोर इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मारा गया है. इसके अलावा हथियार और गोला-बारूद भी ज़ब्त किए गए हैं. इस दौरान एक स्थानीय आतंकी फरार होने में कामयाब रहा और पुलिस इलाके की तलाशी कर रही है.
पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के लाहौर के हनज़ल्ला के तौर पर हुई है.
-एजेंसियां
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026