Live Story Time
आगरा । हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा मनःकामेश्वरनाथ जी का वार्षिक भंडारा 30 अक्टूबर सोमवार को दरेसी नम्बर- 1 परिक्रमा मार्ग पर सम्पन्न होगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के प्रशासक हरिहर पुरी और महंत योगेश पुरी महाराज ने बताया कि बाबा मनःकामेश्वरनाथ जी का वार्षिक भंडारा 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को दोपहर 12 बजे से सायंकाल 7 बजे तक दरेसी नम्बर- 1 परिक्रमा मार्ग पर सम्पन्न होगा। जिसमे बड़ी संख्या में बाबा के भक्तगण तन मन और धन से सेवा तो प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि मठ परिवार का आग्रह है, कि इस भंडारा सेवा में तन से स्वयं व परिजनों के साथ उपस्थित होकर परोसन सेवा का पुण्य प्राप्त करें ।
इस भंडारा में हज़ारों की संख्या में भक्त समूह बाबा का प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर प्रशासन सभी भक्तगण के आगमन की प्रतीक्षा में रहेगा ।
किसी भी जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर -9837030732, 9997858289 पर सम्पर्क कर सकते है।
- जा तू खुश रह, तूने मुझे मौत दे दी…मैनपुरी में सुसाइड से पहले कारपेंटर का दर्दनाक वीडियो वायरल - March 26, 2026
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026