शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सुबह से ही बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। कमजोर शुरुआत के बाद सुबह साढ़े 11 बजे बीएसई (BSE) सेंसेक्स करीब 550 अंक लुढ़कर 72,565.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है।
निफ्टी 180 अंक से ज्यादा गिरकर 21,964.75 के स्तर पर है। कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी कोष की निकासी के बीच आज शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई है।
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर मुनाफे में हैं।
कल संभला था बाजार
इससे पहले कल यानी गुरुवार को बाजार में तेजी रही थी। बीएसई सेंसेक्स 335.39 अंक चढ़ा था। 30 शेयरों वाला यह सूचकांक 0.46 फीसदी बढ़कर 73097.28 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का निफ्टी भी 148.95 अंक यानी 0.68 फीसदी मजबूत होकर 22146.65 अंक पर पहुंच गया था।
घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार के भारी नुकसान की कुछ भरपाई कर ली थी। बुधवार को सेंसेक्स 906.07 अंक यानी 1.23 फीसदी लुढ़ककर 72761.89 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 338 अंक यानी 1.51 फीसदी टूटकर 21,997.70 अंक पर पहुंच गया था।
-एजेंसी
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026