अपने खिलाफ दो दिन से चल रहे शरणार्थियों के प्रदर्शन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से घुसपैठ की, हमारे देश का क़ानून तोड़ा. इन्हें जेल में होना चाहिए था. इनकी इतनी हिम्मत हो गई कि हमारे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं, हुड़दंग कर रहे हैं?”
केजरीवाल ने कहा, ”सीएए आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएँगे और लोगों को परेशान करेंगे. बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में पूरे देश को परेशानी में धकेल रही है.”
पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों के दिल्ली में बीते दो दिन से प्रदर्शन करने की ख़बरें हैं.
ये प्रदर्शन नागरिकता संशोधन क़ानून यानी सीएए से जुड़े नियमों का कुछ नेताओं की ओर से विरोध किए जाने के बाद शुरू हुए हैं.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएए की आलोचना की है और इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इसके बाद कुछ शरणार्थी दिल्ली में शुक्रवार को प्रदर्शन करते दिखे.
समाचार एजेंसी एएनआई से ख़ुद को शरणार्थी बताने वाली नानकी नाम की महिला ने कहा, ”हमने सुना है कि राहुल गांधी, केजरीवाल, सोनिया गांधी कह रहे हैं कि बिल पास मत करो. इसके लिए हम विरोध कर रहे हैं. हमारे हक़ क्यों छीन रहे हैं. जब मोदी प्रधानमंत्री हैं और हमें हक़ दे रहे हैं. हमें 13-14 साल हो गए, हमें नागरिकता मिल रही है तो वो रोक रहे हैं.”
-एजेंसी
- मानवता की सेवा और मानसिक शांति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में गूंजा विश्व बंधुत्व का नारा - August 23, 2026
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026