बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज यानी 15 मार्च की सुबह ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। उन्हें करीब सुबह 6 बजे ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वो ठीक हैं। 81 साल के अमिताभ बच्चन को सुबह के 6 बजे के करीब अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन खबर अब आनी शुरू हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि अमिताभ बच्चन एंजियोप्लास्टी सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे और फिलहाल वो ठीक हैं। इसकी जानकारी उनके हालिया ट्वीट से ली जा सकती है।
बिग बी ने लगभग एक घंटे पहले एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आपका हमेशा आभार।’ उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने सर्जरी के बाद अपने फैंस और चाहने वालों का आभार जताया है।
अस्पताल में भर्ती हुए बिग बी
अमिताभ बच्चन की हाल ही में एक शूटिंग सेट पर एक अनोखी मुलाकात हुई, जहां उनकी मुलाकात अपने हमशक्ल से हुई। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। क्लिप उस पल को दिखाती है जब प्रतिष्ठित एक्टर ने अपने हमशक्ल से मुलाकात की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, जिससे फैंस उन्हें देखकर और भी ज्यादा खुश हो गए।
हमशक्ल से मिले अमिताभ बच्चन
क्लिप में अमिताभ बच्चन अपने हमशक्ल का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच का बॉन्ड साफ दिखाई दे रहा है। उनके हमशक्ल ने एक्टर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वीडियो में कैप्चर की ग बातचीत पर फैंस की ओर से तेजी से प्रतिक्रियाएं आईं, जिन्होंने कमेंट सेक्शन में अपने फेवरेट एक्टर पर खूब प्यार बरसाया।
-एजेंसी
- कुंडा विधायक राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक संदेश - October 29, 2026
- सेहत से खिलवाड़: कड़ाही के दूध को गाढ़ा करने और बचाने के लिए बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल, FSDA की रेड में खुला राज - October 29, 2026
- काशी में एमएलसी चुनाव पर घमासान: आशुतोष सिन्हा की 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त के बाद 5वें राउंड की दोबारा गिनती जारी - October 29, 2026