शाहजहांपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पानी भरा हुआ है औऱ शख्स स्ट्रेचर पर बैठ कर रास्ता पार करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं स्ट्रेचर को दो लोग खींचते नजर आ रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का बताया जा रहा है। यहां के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के कपड़े खराब न हो जाय इसलिए स्ट्रेचर को पालकी बनाकर घूमते नजर आ रहे है।
#शाहजहांपुर
स्ट्रेचर पर बैठकर पानी से बाहर निकले प्रिंसिपल
कपड़ों को बचाने के लिए स्ट्रेचर पर बैठे प्रिंसिपल
4 कर्मचारियों ने खींचा स्ट्रेचर को पकड़कर खींचा
तौलिए से मुंह छुपाते नजर आए प्रिंसिपल राजेश कुमार
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला ।@RajniKant_832 pic.twitter.com/cyBI4M7fKq— रजनी कान्त तिवारी (@RajniKant_832) July 13, 2024
इतना ही नहीं उनके साथ चार सरकारी कर्मचारी प्रिंसिपल को स्ट्रेचर पर बैठाकर पानी से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों के घुटनो तक पानी भरा हुआ नजर आ रहा है।
प्रिंसिपल साहब मरीज को ले जाने वाले स्ट्रेचर पर बैठकर पानी से बाहर आ रहे है। कोई उनको पहचान ना पाए इसलिए उन्होंने अपने चेहरे को तौलिये से ढका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला पंडित रामप्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज और प्रिंसिपल का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है।
Compiled by up18News
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026
- ”पापा ने मुझे इस काबिल बनाया”: बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उपहार में सौंपा हेलीपैड - November 2, 2026