शासन ने एक बार फिर से यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एटा से पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नेट कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं एटा पुलिस अधीक्षक के पद पर श्याम नारायण सिंह को बनाया गया है।
गौरव बंशवाल, पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनउ को वाराणसी में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। शामली के एसपी अभिषेक का तबादला एसपी बिजनौर के पद पर किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक बिजनौर के पद पर तैनात नीरज कुमार जादौन को हरदाेई का एसपी बनाया गया है।
जालौन से गाजीपुर भेजे ईराज राजा
ईराज राजा जो पुलिस अधीक्षक जालाैन थे, उनका तबादला गाजीपुर के लिए किया गया है। रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नेट कानपुर नगर से शामली के पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजे गए हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- Agra News: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे जलाई लाश, सबूत मिटाने के लिए यमुना में फेंकी हड्डियां, लापता होने की रची झूठी कहानी - October 1, 2026