भारतीय ट्रेन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में टीटीई की शर्मनाक करतूत सबके सामने आई है। टीटीई एक यात्री को बुरी तरह से पिटते हुए नजर आ रहा है। अब टीटीई पर कार्रवाई की मांग तेज हो गयी है।
वायरल हो रहे वीडियो पर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं और सभी टीटीई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि ये इस तरह की वीडियो पहली बार सामने आयी है। इससे पहले भी कई वीडियो आ चुकी हैं, जिसमें यात्रियों को बुरी तरह से पीटा गया है।
टीटी की गुंडई देखिए, कैसे युवक को पीट रहा है. इन्हें इस तरह मारपीट करने का हक़ किसने दिया.
वीडियो बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203) का बताया जा रहा है. इससे पहले भी टीटी की गुंडई सामने आ चुकी है. pic.twitter.com/tAPXbmbofC— Priya singh (@priyarajputlive) January 18, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो बरौनी से लखनऊ आ रही ट्रेन 15203 बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन में टीटीई एक यात्री को बुरी तरह से पीटते हुए दिख रहा है। यही नहीं, वीडियो बनाने वाले के साथ भी टीटी गाली गलौच कर रहा है।
वीडियो के वायरल होने के बाद थप्पड़बाज टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच बैठाई गई है।
-एजेंसी
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026
- डिजिटल ठगी से लेकर एआई के खतरनाक खेल तक: फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए पर्दे पर बेनकाब हो रही तकनीक की काली दुनिया - October 15, 2026
- चेम्बूर जिमखाना क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026: मेगा ऑक्शन के साथ हुआ शानदार आगाज, एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और गायिका सिमरन भारद्वाज ने बिखेरा जलवा - October 15, 2026