यूपी में पिछले दो हफ्तों से बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से लोगों को उमस गर्मी झेलनी पड़ रही है। बिना एसी के काम नहीं चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में मंगलवार को कई जिलों में बारिश के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की द्रोणिका अब मध्यप्रदेश की ओर शिफ्ट हो गई है, जिससे पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के अनुमान है। इस दौरान अगले चार दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। बारिश के दौरान गरज चमक के साथ बज्रपात का भी अलर्ट है।
23 जुलाई से गोरखपुर, सहारनपुर, बस्ती, बलरामपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर में भी कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हो सकती है।
Compiled by up18News
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026