Live Story time
Mathura, Uttar Pradesh, India, Bhrarat. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मथुरा पोक्सो कोर्ट की स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु को विशेष प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के अभियोजन निदेशालय के अपर पुलिस महानिदेशक दिपेश जुनेजा द्वारा जारी किए प्रशस्ति पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 2 वर्षीय कार्ययोजना के दौरान 25 मार्च 2020 से 31 जुलाई 2023 के मध्य पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत वादों का कुशल एवं दक्ष अभियोजन करते हुए तीन मामलों में अभियुक्तगणों को मृत्यु दंड से दंडित कराया गया। यह अभियोजन के प्रति आपकी उत्कृष्ट समर्पण कार्य दक्षता और उच्च कोटि के विधिक ज्ञान को प्रदर्शित करता है और इस कार्य के लिए आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है।
उत्तर प्रदेश अभियोजन निदेशालय द्वारा जारी किए गए इस प्रशस्ति पत्र को आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त निदेशक अभियोजन चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा श्रीमती अलका उपमन्यु स्पेशल डीजीसी पोक्सो कोर्ट के द्वारा जिले में उच्च स्तरीय विधिक कार्य किया गया है। महिला बच्चों के अपराध में उनकी कार्य दक्षता के लिए वह समय-समय पर जिला प्रशासन, कमिश्नरी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित भी होती रही है। उन्हें इस उच्च कार्य के लिए पहले पुलिस पुलिस विभाग के महानिदेशक एवं प्रमुख गृह सचिव श्री संजय प्रसाद द्वारा पुलिस मेडल भी देकर सम्मानित किया गया था। उन्हें यह तीसरा प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार से मिला है, जो प्रशंसनीय है। वह एक ईमानदार कर्मठ सरकारी अधिवक्ता है, उनके कार्य की सराहना की जाती है।
स्पेशल डीजीसी पोक्सो कोर्ट श्रीमती अलका उपमन्यु ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग एवं मेरे अधीनस्थ सरकारी सहयोगी आदि सभी के विशेष सहयोग से मिला है। मैं सभी को धन्यवाद देती हूँ।
- आगरा में 36 मनमोहक झांकियों संग निकली भव्य दशहरा शोभायात्रा: जटपुरा के प्राचीन मंदिर से कान्हा पटेली तक गूंजे “जय श्रीराम” के जयकारे - October 21, 2026
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026