Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, आगरा महानगर के कचरा प्रबंधन आयाम तथा संस्था कृषि एवं पर्यावरण शोध संस्थान स्वच्छता सप्ताह मना रहा है। सप्ताह के तृतीय दिन 4 अक्टूबर, 2023 को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन नगर निगम इंटर कॉलेज, ताजगंज आगरा पर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत्पश्चात मंच पर आसीन मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ आदर्श कुमार ने पर्यावरण, वानिकी व उससे जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि अभयपाल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे लगाने, कीटनाशक, रासायनिक खाद का प्रयोग कम से कम करने की बात कही। साथ ही जैविक खेती व जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ावा देने का सभी से आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक महेश गोयल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में सभी को अवगत कराया। विशिष्ट वक्ता जेपी शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण एवं उसके संवर्धन पर जोर दिया। पर्यावरणविद् रिद्धि गोस्वामी ने कहा कि पॉलीथिन हमारे जीवन में एक अभिशाप का कार्य कर रही है। इसलिए इसका प्रयोग न करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ डॉ. आनंद राय व चंद्रशेखर शर्मा ने दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कपूर ने किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकुमार रहे। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश शर्मा ने दिया। मीडिया का प्रभार महावीर सिंघल ने संभाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत कचरा प्रबंधन प्रमुख राहुल कुलश्रेष्ठ, जगदीश बंसल, सतीश भारद्वाज, अमित लवानिया, प्रवीन कटारा, करण जैमिनी, राजीव सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बड़ी खबर: मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना भारत
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026