आगरा। फौजी के घर में चोरी करने वाले चोरों को हरीपर्वत थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर के दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। यह बंद मकान को ही निशाना बनाते थे।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 अप्रैल को थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में फौजी के घर चोरी की वारदात हुई थी। घटना की रिपोर्ट अगले दिन दर्ज की गई। 24 अप्रैल को विकास और जीतू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। इसके बाद भूपेंद्र की तलाश जारी थी।
उन्होंने बताया कि ये गैंग दिन में रेकी कर ऐसे घरों को चिह्नित करता था जिनमें ताला लगा हो। रात में चोरी को अंजाम दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र पुत्र चंद्रभान, निवासी नगला भिक्की, थाना शमसाबाद, पर पहले से ही लूट व चोरी के 21 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र चोरी का माल बेचने के लिए ही आगरा आया था और वकील हायर करने की फिराक में था। हरीपर्वत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे ट्रांसपोर्ट नगर में सेक्टर छह के चौराहा से गिरफ्तार किया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
- आगरा जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: होटलों को 10 और अस्पतालों को 20 प्रतिशत ही मिलेंगे व्यावसायिक सिलेंडर - March 25, 2026
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026