आगरा। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत इस बार 17 सितंबर से 21 सितंबर तक कमला नगर में जनकपुरी सजाई जाएगी। मंगलवार रात कमला नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में राजेश अग्रवाल को राजा जनक, राज्यसभा सांसद नवीन जैन को समिति का मुख्य संरक्षक और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग को मार्गदर्शक घोषित किया गया।
अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि मुख्य संरक्षक और मार्गदर्शक के नेतृत्व में शीघ्र ही श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों का चयन कर लिया जाएगा।
राजा जनक के चयन की प्रक्रिया को पहले से अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए नियुक्त स्टैंडिंग कमेटी के संयोजक राकेश मंगल ने जैसे ही राजा जनक के रूप में राजेश अग्रवाल (रसोई रतन) के नाम की घोषणा की, पूरा सभागार जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। राजा जनक राजेश अग्रवाल के साथ रानी सुनयना अंजू अग्रवाल के चेहरे पर भी खुशी झलकी।
इस मौके पर राम रतन मित्तल, विजय अग्रवाल हुंडी, रंगेश त्यागी, सीताराम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, उमेश कंसल, रवींद्र अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, चारू अग्रवाल, केके अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, माधव प्रसाद अग्रवाल, विश्वेंद्र सिंह चौहान, विजय गोयल हुंडी, मनोज अग्रवाल पोली, वीके गोयल मौजूद रहे।
- ‘परीक्षा नहीं युद्ध हो गया है’: भाजपा के संस्थापक सदस्य मुरली मनोहर जोशी का मोदी सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार - August 29, 2026
- देवरिया में बोले सीएम योगी- डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ - August 29, 2026
- राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला: बोले— देश में आज भी संविधान और आरएसएस की लड़ाई; खरगे के अपमान पर कहा, शुद्धिकरण करने वालों पर होगी एफआईआर - August 29, 2026