Kanpur (Uttar Pradesh, India)। कानपुर की सीमा में प्रवेश करते हुए एसटीएफ की टीम बुलेरो गाड़ी के साथ विकास दुबे को लेकर आ रही थी। कानपुर सीमा में घुसने के साथ ही 20 किलोमीटर अन्दर एसटीएफ की गाड़ी पलट गयी। जिसमें विकास दुबे को लाया जा रहा था।
विकास दुबे और पुलिस में हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार विकास दुबे गाडी से निकला और हथियार लेकर भागा तो एसटीएफ के जवानों ने उसे मार गिराया। बताया जाता है कि कुछ समय तक विकास दुबे और पुलिस में मुठभेड़ भी चली। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडियाकर्मियों की गाडियो को रोका
जब एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर कानपुर की सीमा में प्रवेश कर रही थी। बर्रा टोल प्लाजा पर मीडिया का काफी जमाबड़ा था। गाड़ियों का पीछा मीडिया कर्मियों ने किया तो उनको रोक दिया गया। वहां से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर जाकर एक गाड़ी पलट गई। मीडिया के लोग जब वहां पहुंचे तो पता चला कि जिस गाड़ी में विकास दुबे था। वही गाड़ी पलट गई। मगर गाड़ी में कोई नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां गोलियों की आवाज आ रही थी। वहां घायलों को पास के अस्पताल में लाया गया। मगर कुछ समय के पश्चात एक गाड़ी में विकास दुबे को लाया गया। एक स्टेचर में डाल कर अस्पताल के अन्दर ले जाया गया। वह बुरी तरह से घायल अवस्था में लाया गया।
घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी और एसएसपी
घटनास्थल पर एडीजी कानपुर व एसएसपी कानपुर नगर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने इलाज के दौरान विकास दुबे की मौत हो जाने की पुष्टी की। वहीं लखनऊ से उसकी पत्नी रिचा दुबे और उसके नावालिक लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह दोनों कृष्णा नगर इलाके के एक खाली प्लाट में जमीन में बैठ कर चिल्ला रहे थे। मैं विकास दुवे की पत्नी हॅू। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आकर दोनों को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गयी।
- Game on Your Terms with Confidence at Slots Palace Casino - September 9, 2026
- Exclusive and Rewards at Vegas Hero Casino in UK - September 8, 2026
- Speed Demon Mode: Mostbet Casino Usprawnia Wydajność Platformy - September 8, 2026