साल 2015 में अपनी 25 वर्षीय बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में INX मीडिया की सीईओ इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी से देश हैरान रह गया था। नेटफ्लिक्स ने ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ की घोषणा की है जो एक डॉक्यू-सीरीज़ है जो इस निंदनीय मामले की कई परतें खोलेगी। रोंगटे खड़े कर देने वाली डॉक्यू-सीरीज़ का पहला पोस्टर 29 जनवरी को रिलीज किया गया है। साथ ही, अंदर रिलीज़ की तारीख भी दी गई है।
The Indrani Mukherjea Story Buried Truth का पहला पोस्टर 29 जनवरी को रिलीज किया गया है। चार पार्ट में बनी डॉक्यू-सीरीज़ 2015 के सबसे सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड की गहराई में उतरेगी। ‘इंडिया टुडे ओरिजिनल्स’ सीरीज नेटफ्लिक्स पर 23 फरवरी को रिलीज़ होगी।
क्या कुछ दिखाती है ये डॉक्यू-सीरीज?
चौंका देने वाले ट्विस्ट के साथ ये डॉक्यूमेंट्री, सनसनीखेज पारिवारिक रहस्यों, गहरे रिश्तों, दबे हुए सीक्रेट्स और लाखों डॉलर रुपयों का पता लगाती है। ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ उस कुख्यात मामले को दिखाती है जो लगातार कई सालों तक चर्चे में बना रहा और अब भी इस पर बात होती है।
‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ के बारे में
‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ सस्पेंस और चौंकाने वाले फैक्ट्स से भरी है। डॉक्यूमेंट्री सीरीज में इंद्राणी मुखर्जी, उनके बच्चों विधि मुखर्जी और मिखाइल बोरा, अनुभवी पत्रकारों और वकीलों को दिखाया गया है। शाना लेवी और उराज़ बहल के डायरेक्शन में बनी डॉक्यू-सीरीज़ इंद्राणी, पीटर और राहुल मुखर्जी से जुड़ी परेशान करने वाली कॉल रिकॉर्डिंग के साथ-साथ परिवार की अनदेखी बातों का भी खुलासा करती है, जो दर्शकों को मायावी सच्चाई पर सोचने के लिए मजबूर कर देती है।
-एजेंसी
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026
- आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 426 करोड़ की संपत्ति अटैच, बाजार में कीमत 1170 करोड़ रुपये - October 28, 2026