नई दिल्ली। 27 साल पहले आई फिल्म ‘टाइटैनिक’ में एक सीन था, जिसमें जैक ठंडे पानी में होने की वजह से मर जाता है और रोज दरवाजे के ऊपर होने की वजह से बच जाती है. इस सीन को लेकर फिल्म रिलीज होने के बाद से ही लंबी बहस चलती आ रही है कि जैक को दरवाजे के ऊपर लाकर उसकी जान बचाई जा सकती थी. अब उस दरवाजे की नीलामी हो गई है. इसके साथ ही उस सीन में रोज ने जो ड्रेस पहनी थी. उसकी भी नीलामी हुई है. बताया जा रहा है कि दरवाजा और ड्रेस दोनों चीजें करोड़ों में बिके हैं.
इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट ने जबरदस्त एक्टिंग की थी. इस फिल्म को आज भी देखा जाता है. हॉलीवुड की ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके साथ ही फिल्म को कई ऑस्कर अवॉर्ड भी मिले थे. फिल्म में एक सीन है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया था. जब तैरता हुआ दरवाजा फिल्म में रोज का किरदार अदा करने वाली केट विंसलेट की जान बचा लेता है. लेकिन जैक की ठंडेपानी से मौत हो जाती है. अब जानकारी है कि उस दरवाजे की नीलामी की गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक जो दरवाज़ा रोज़ की जान बचाने की वजह से फेमस हुआ था उसे हाल ही में नीलाम किया गया है. दरवाजा जितनी कीमत पर बिका है उसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल वो तैरता हुआ दरवाजा 718,750 डॉलर यानी (5,98,92,107 रुपये) करीब 6 करोड़ रुपये में बिका है. इस दरवाजे को दर्शकों ने सोचा कि ये एक लकड़ी का पैनल था, जबकि हेरिटेज ऑक्शन्स ट्रेजर्स ने बताया असल में ये एक जहाज के लाउंज के एंट्री गेट के ऊपर वाले फ्रेम का हिस्सा था.
इसके साथ ही उस सीन में केट विंसलेट यानी रोज ने जो ड्रेस पहनी हुई थी. उसकी भी नीलामी हुई. रोज की शिफॉन ड्रेस भी 125,000 डॉलर यानी (1,04,17,143.75) 1 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी.
सालों से चल रही बहस
फिल्म के इतने सालों बाद लंबे समय से चली आ रही बहस फिर से शुरू हो गई है कि क्या जैक रोज़ के साथ दरवाजे पर बैठ सकता था. इससे उसे मरने से बचाया जा सकता था. कई सालों से ये बात दर्शकों की बहस का हिस्सा रही है कि दरवाजे पर कितनी जगह थी. क्या जैक और रोज़ दोनों पैनल पर फिट हो सकते थे, जिससे जैक ठंड से मरने से बचा सकता था. इस बहस पर कई बार फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर्स ने जवाब दिया है तो कई बार इस सवाल से परेशान होकर कुछ कहने से मना भी किया है.
– एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026