अग्रवाल संगठन कमलानगर ने नेमिनाथ हॉस्पिटल के साथ शुरू किया कैम्पेन
कोविड की तीसरी लहर से घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं हैः डॉ. प्रदीप गुप्ता
Agra, Uttar Pradesh, India. नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने आज से कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की दवा का निःशुल्क वितरण शुरू कर दिया है। अग्रवाल संगठन कमलानगर के सदस्यों को दवा वितरित कर शुभारंभ किया गया। 44, नेहरू नगर (नेहरू नगर पार्क के पास) आगरा से अपना आधार कार्ड दिखाकर प्रातः नौ से पांच बजे तक कोई भी दवा ले सकता है।
अग्रवाल संगठन, कमलानगर के नीति निर्धारक सुनील विकल ने बताया कि नेमिनाथ हॉस्पिटल ने आगरा शहर में अपना केन्द्र स्थापित किया है। संगठन ने नेमिनाथ हॉस्पिटल के साथ होम्योपैथी से रोगमुक्त-भयमुक्त अभियान शुरू किया है। कोरोना से बचाव की दवा वास्तव में आगरा के लिए सुरक्षा कवच है। इसी के तहत बाह्य रोगी सेवा के तहत दवा का वितरण शुरू किया गया है। भविष्य में होम्योपैथी से कैंसर मुक्त अभियान शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता ने संगठन के सदस्यों को दवा सेवन की विधि बताई। उन्होंने कहा कि कोरोना के डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरिएंट से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमारी दवा का सेवन करने वालों को कोरोना की तीसरी लहर से कोई खतरा नहीं है। तीसरी लहर में आने वाले लक्षणों पर शोध करके यह दवा बनाई गई है। कुल पांच लाख लोगों को बचाव की दवा देने का लक्ष्य है। इसका शुभारंभ आज से हो गया है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, महामंत्री पीयूष अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, राकेश मंगल, अनुज विकल, रूपकिशोर अग्रवाल एडोवकेट, प्रदीप अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, मंजू मंगल, सरोज विकल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- Πληρωμές Μπόνους Twin Casino και Εξυπηρέτηση Πελατών στην Ελλάδα - October 18, 2026
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026