आगरा: करीब एक सौ चालीस साल पुराने शहर के ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत सर्वाधिक भव्य माने जाने वाले जनकपुरी महोत्सव का आयोजन इस वर्ष कमलानगर में होगा। यह छठवां अवसर होगा जब जनकपुरी कमलानगर में सजाई जाएगी। इससे पहले यहां वर्ष 1990, 1999, 2004, 2008 और 2013 में भी जनकपुरी महोत्सव का आयोजन हो चुका है।
रामलीला कमेटी ने शनिवार की सायंकाल आगरा किले के सामने रामलीला मैदान के निकट स्थित राम हनुमान मंदिर पर इसकी घोषणा की। इस अवसर पर कमलानगर कालोनी के प्रमुखजन भी मौजूद थे।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कमलानगर वासियों की ओर से उपस्थित राज्यसभा सांसद नवीन जैन, प्रदेश के लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, मुरारी प्रसाद अग्रवाल और अन्य प्रमुख जनों को इस आशय का अधिकार पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें जनकपुरी महोत्सव समिति का गठन कर तैयारियों के लिए कह दिया।
कमलानगर वासियों में जनक महल सजाए जाने के लिए जनक पार्क या फिर शिवम पार्क पर मंथन शुरू हो चुका है। राजा जनक की पदवी पर विमर्श किया जा रहा है।
गौरतलब है कि जनकपुरी महोत्सव के लिए इस बार पंद्रह मई तक आवेदन मांगे गए थे। कमलानगर के अलावा बल्केश्वर, जयपुर हाउस और शास्त्रीपुरम-सिकंदरा आदि कई क्षेत्रों के निवासी भी इच्छुक थे। कमलानगर वासियों की दावेदारी सभी पर भारी रही।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बागला, कोषाध्यक्ष तारा चंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय गोयल, भगवान दास बंसल, विनोद जौहरी, विष्णु दयाल बंसल, रामकिशन अग्रवाल, अतुल बंसल, संजय तिवारी, संजय सिंघल, उमेश कंसल, मनोज अग्रवाल पोली, अजय अग्रवाल, अशोक राठी, महेश अग्रवाल, राकेश जैन, संतोष शर्मा, संजय अग्रवाल, मुकेश जौहरी, रामांशु शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, राम आशीष शर्मा, राम राहुल शर्मा, अशोक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।
कमलानगर वासियों की ओर से राज्यसभा सांसद नवीन जैन, प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राकेश मंगल, नरेंद्र बंसल, राम रतन मित्तल, रंगेश त्यागी, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विकास बंसल, विनोद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, जीपी अग्रवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
बारिश से बचाए रखने के प्रयास हों
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हल्के फुल्के मजाक के रूप में कहा कि जनकपुरी आयोजन को बारिश से बचाए रखने के प्रयास हों। कमलानगर वासियों ने भी कहा कि इसके लिए अभी से ईश्वर की आराधना शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि कमलानगर के जनकपुरी महोत्सव बारिश से प्रभावित होते रहे हैं। मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि इस बार की जनकपुरी अद्वितीय, अकल्पनीय और अविश्वसनीय रूप से भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026
- आगरा में महागणपति का अलौकिक शृंगार: गुलाबी वस्त्रों और स्वर्ण आभूषणों में सजे भगवान श्री वरद वल्लभा, लाल पुष्पों से सजा भव्य फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र - September 18, 2026
- आगरा में रामकथा के चौथे दिन गूंजी ‘राधे-राधे’ की धुन: मोरारी बापू बोले—पुकार में इतनी शक्ति है कि भगवान दौड़े चले आते हैं - September 18, 2026