आगरा। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विजय क्लब, विजय नगर में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया।
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि थे। कार्यकर्ताओं को बूथ तक संवाद का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि 11 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान 21 जून को विश्व योग दिवस पर हर मंडल में भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई।
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि केवल पार्टी कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहते हुए आम जन, पेशेवर समूहों एवं लाभार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ना होगा।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सभी बूथ, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों को मजबूती से करने की अपील की।
इस अवसर पर कार्यशाला में अवधेश रावत, राहुल सागर, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, अभिषेक गुप्ता, रोहित कत्याल, उपमा गुप्ता, विक्रांत तिवारी, शिवकुमार माहौर, वीरेंद्र अग्रवाल, विजय भदौरिया, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, मनोज राजोरा, मनमोहन कुशवाह, करुणा निधि गर्ग, प्रवीणा राजावत आदि उपस्थित रहे।
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026
- आगरा में मामूली बात पर गरमाया माहौल, कहासुनी के बाद युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल - September 19, 2026