पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मारे गए युवक के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद देने और उनकी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा- “खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी. दोषियों के ख़िलाफ़ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी…हम फर्ज निभा रहे हैं.”
21 फरवरी को एक युवा किसान शुभकरन सिंह की खनौरी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच हो रहे टकराव के दौरान मौत हो गई थी.
किसान नेताओं का दावा है कि शुभकरन की मौत गोली लगने से हुई है, हालांकि अभी मौत की वजह की जांच जारी है.
इस मौत के बाद किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि 23 फरवरी को वो ‘ब्लैक फ्राइडे’ मनाएंगे और 26 फरवरी को सभी राजमार्गों पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी.
-एजेंसी
- यूपी एमएलसी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: बागी उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव ने दिया समर्थन - October 3, 2026
- डीएम अंकल पापा से बात नहीं हो पाती…सोनभद्र की 5 साल की बच्ची की मासूम गुहार, हाथ जोड़कर की गांव में मोबाइल नेटवर्क लगवाने की अपील, वीडियो हुआ वायरल - October 3, 2026
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, कहा— ‘राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ’ - October 3, 2026