Mathura, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि एफआईआर दर्ज करा कर सरकार उन्हें डारा नहीं सकती है। किसान महापंचायतों का दौर तीनों कृषि कानून वापस लिये जाने और एमएसपी का कानून बनाने तक जारी रहेगा।
जयंत चौधरी शुक्रवार को बल्देव में अवैरनी चौराहा स्थित प्रेम सिंह कोल्ड स्टोर पर आयोजित किसान महापंचायत को संबोझित कर रहे थे। इसी मैदान में इससे पहले भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत का भी आयोजन हुआ था। शुक्रवार को किसान महापंचायत में मौजूद भीड़ को देखकर जयंत चौधरी कई बार उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं यहां गिरफ्तारी देने के लिए आया हूँ, सरकार मुझे गिरफ्तार करे। ज्ञात रहे कि अलीगढ में बिना अनुमति के महापंचायत करने के आरोप में महामारी एक्ट सहित दूसरी कई धाराओं में जयंत चौधरी सहित तीन नामजदों और करीब चार से पांच हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जयंत चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकदल किसान और मजदूर की पार्टी रही है। रालोद गरीबों का दल है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। न्यनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाना होगा। सरकार में बैठे लोग विपक्षियों को और किसानों को आतंकवादी बता रहे हैं। यह सरकार अहंकारी है। जनता इस अहंकार का जवाब देगी।
इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, राजपाल भरंगार, रामवीर सिंह भरंगर, यदुवीर सिंह सिसौदिया, विवेक देशवार, सज्जन सिंह, अशोक सिंह, अनुंज चैधरी, विकास कुंतल, दिवाकर चैधरी, तेजपाल प्रधान, रेशम सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे। महापंचायत की अध्यक्षता ब्रज प्रांत अध्यक्ष बदन सिंह ने की। संचालन जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने किया।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026