बदायूं। उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद भी संघमित्रा मौर्य भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती हुई दिख रहीं हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले भाजपा के नेता मंच पर अपने अपने स्थान पर बैठे हुए थे। इसमें संघमित्रा मौर्य भी बैठीं हुईं थीं। इस दौरान अचानक संघमित्रा मौर्य मंच पर रोने लगीं, जो मीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, संघमित्रा मौर्य आखिर क्यों रो रहीं हैं इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
कहा जा रहा है कि, संघमित्रा मौर्य टिकट कटने के कारण भावुक हो गईं थीं, जिसके कारण मंच पर उनकी आंखे नम हो गईं। इस बार भाजपा ने बदायूं से दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने यहां से शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया है।
-एजेंसी
- Agra News: ‘मिशन शक्ति’ से टूटी दो साल की खामोशी; शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - October 17, 2026
- दीपावली से पहले यूपी के मिड-डे मील रसोइयों को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मानदेय में की 1000 रुपये की बढ़ोतरी - October 17, 2026
- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक, राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर मोदी सरकार को घेरा - October 17, 2026