उत्तर प्रदेश में RTE के तहत एडमिशन हेतु पहले फेज के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पहले फेज के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है। बता दें कि राइट टू एजुकेशन यानी RTE के तहत उत्तर प्रदेश के निजी विद्यालयों में अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग से आने वाले बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। ऐसे में जो पेरंट्स इसके तहत अपने बच्चों का दाखिला करना चाहते हैं वे सभी 16 फरवरी तक आवेदन कर दें।
आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों पर निःशुल्क एडमिशन का प्रोसेस तीन फेज में पूरा किया जाएगा। तीनों चरणों के बार में डिटेल नीचे बिंदुवार दी गई है।
पहल चरण: आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होगी और 16 फरवरी को खत्म होगी। लॉटरी निकलने की तारीख 18 फरवरी 2026 है।
दूसरा चरण: आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी और 7 मार्च को खत्म होगी। लॉटरी निकलने की तारीख 11 मार्च 2026 है।
दूसरा चरण: आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी और 25 मार्च को खत्म होगी। लॉटरी निकलने की तारीख 29 मार्च 2026 है।
किस क्लास के लिए क्या योग्यता
नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आयु 3 से 4 वर्ष होनी चाहिए (1 अप्रैल 2026 तक)।
एलकेजी में दाखिले के लिए आयु 4 से 5 वर्ष होनी चाहिए (1 अप्रैल 2026 तक)।
यूकेजी में दाखिले के लिए आयु 5 से 6 वर्ष होनी चाहिए (1 अप्रैल 2026 तक)।
क्लास 1 में दाखिले के लिए आयु 6 से 7 वर्ष होनी चाहिए (1 अप्रैल 2026 तक)।
बता दें कि यदि बच्चे की आयु निर्धारित सीमा से कम या ज्यादा है, तो रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन/ स्टूडेंट्स लॉग इन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद न्यू स्टूडेंट पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद वहां मांगी गई डिटेल्स को भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
इसके बाद सभी डिटेल्स को भरकर आवेदन पत्र को भरें।
इसके बाद फिर सबमिट करना दें।
आखिरी में एक प्रिंटआउट अवश्य ले लें।
- यूपी के लखीमपुर खीरी में खूनी खेल: स्कूल में घुसकर सनकी युवक ने शिक्षिका को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी उड़ाया - September 21, 2026
- यूपी के लखीमपुर खीरी में खूनी खेल: स्कूल में घुसकर सनकी युवक ने शिक्षिका को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी उड़ाया - September 21, 2026
- ‘मन चल वृंदावन…’ पर झूमे सांवरिया भक्त: आगरा में सजी भव्य भजन संध्या, गूंजा ‘जय श्री श्याम’ का जयघोष - September 21, 2026