आगरा। हिंदी हास्य-व्यंग्य साहित्य को अपनी अनूठी अभिव्यक्ति, विलक्षण शब्द-संयोजन और सहज विनोद से नई पहचान दिलाने वाले पद्मश्री काका हाथरसी की स्मृतियों को समर्पित ‘हास्य सम्राट काका हाथरसी स्मृति काव्योत्सव’ इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा शनिवार को सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के अतुल्य भारत ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएफएलआई एवं इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने की। उन्होंने भी चुटीले अंदाज में काका हाथरसी को नमन किया और कहा कि काका ने हास्य कविता को पहली बार कवि सम्मेलनीय मंच पर पहुंचाया। मुख्य अतिथि डॉ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि आज जबकि हर व्यक्ति तनाव में जी रहा है। ऐसे में हास्य प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जरूरी हैं। फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग ने अपने स्वागत भाषण में काका जी से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं।
समारोह के विशेष आकर्षण अमेरिका से पधारे काका हाथरसी के पौत्र एवं काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग रहे। उन्होंने काका जी के जीवन प्रसंगों, उनकी साहित्यिक यात्रा और उनसे जुड़ी आत्मीय स्मृतियों को साझा करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर उनका विशेष अभिनंदन भी किया गया। अतिथि वक्ता प्रख्यात आशुकवि अनिल बोहरे ने अपनी आशु कविताओं से सभी को दिल जीत लिया। केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर एवं साहित्यकार प्रो. उमापति दीक्षित ने माहौल को शिवमय बना दिया।
कवियों ने बिखेरे हास्य और व्यंग्य के रंग
काका को समर्पित काव्योत्सव हास्य, व्यंग्य, गीत और साहित्यिक संवेदनाओं का सुंदर संगम बन गया। हास्य कवि एवं व्यंग्यकार पवन आगरी ने संचालन करते हुए अपनी प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवि एड. अशोक चौबे का अंदाज अलग ही दिखायी दिया, वहीं प्रख्यात कवि एवं गीतकार रामेंद्र मोहन त्रिपाठी ने लोक कविताओं और अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं।
आयोजन समिति के समन्वयक आदर्श नंदन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। वहीं अतिथियों का स्वागत इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा और डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन ने किया।
मुख्य रूप से रहे मौजूद
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला दीक्षित, साइंटिफिक पैथोलॉजी के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक शर्मा, सेंट एंड्रूज़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा, एसकेएम ग्रुप के निदेशक कुलदीप ठाकुर, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, रंजीत सामा, मोहित जैन, डॉ. तरुण शर्मा, अविनाश वर्मा, दीपक माहेश्वरी, शरद गुप्ता, डॉ. विनोद माहेश्वरी, बृजेश सुतैल, संतोष कटारा, सूरज तिवारी, डॉ. वेद त्रिपाठी, दीपक खरे, मधु भारद्वाज, राकेश अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी, नन्द किशोर गोयल, डॉ. रेखा कक्कड़, संजय तिवारी, डॉ. महेश धाकड़, अदिति कात्यायन, केके अग्रवाल, रंजीत चौधरी और संजय दुबे समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।
- संविधान गौरव दिवस पर शारदा यूनिवर्सिटी में बोले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: “पीएम मोदी ने जनहित में किए ऐतिहासिक संवैधानिक बदलाव” - November 28, 2026
- आगरा में ‘हास्य सम्राट काका हाथरसी स्मृति काव्योत्सव’ आयोजित: कवियों ने बिखेरे हास्य-व्यंग्य के रंग; अमेरिका से आए पौत्र अशोक गर्ग का विशेष सम्मान - November 28, 2026
- आगरा में ‘न्यू इंडिया – न्यू विजन 2047’: विकसित भारत के संकल्प के साथ ‘सेवा और उद्यम सम्मान – 2026’ आयोजित; 36 से अधिक उद्यमी, डॉक्टर, पेशेवर और संस्थाएं सम्मानित - November 28, 2026