नई दिल्ली: फरवरी के महीने में ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं। बीते पांच दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाले हैं, जिनका असर मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों पर दिखेगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में गर्मी
मौसम विभाग की मानें तो 13, 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार कम हैं, लेकिन 16 से 18 फरवरी के बीच बादलों की आवाजाही जरूर देखने को मिलेगी। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ मैदानी इलाकों में 17 और 18 फरवरी को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
29 डिग्री तक जा सकता है पारा
दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जो 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। 19 फरवरी के आसपास हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, दिल्लीवासियों को फरवरी में ही मार्च जैसी धूप का सामना करना पड़ रहा है।
- संत शिरोमणि गुरु रविदास 650वीं जयंती: आगरा में समरसता महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रहे मुख्य अतिथि - September 30, 2026
- हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प - September 30, 2026
- संत प्रेमानंद महाराज के साधक की मौत की गुत्थी उलझी: FSL जांच के लिए भेजे गए ब्लड सैंपल, पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल - September 30, 2026