फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के दाऊदयाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को एक साथ सात छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दाऊदयाल स्कूल की कक्षा पांच की सात छात्राओं को बुधवार को अचानक घबराहट, सिर दर्द चक्कर आने लगे। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। साथ ही छात्राओं के अभिभावकों को जानकारी दी गई।
जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एलके गुप्ता ने वार्ड में पहुंचकर सभी छात्राओं का चेकअप किया। उन्होंने सामूहिक पैनिक अटैक का मामला बताया। उनका कहना है कि बच्ची की स्थिति देखकर अन्य बच्चे मानसिक रुप से प्रभावित हो जाते है। सभी बच्चियों की जांच की गई, वे शारीरिक रुप से पूरी तरह स्वस्थ्य है।
स्कूल के कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने बताया एक बच्ची की अचानक तबीयत खराब होने पर हम उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। वह सकुशल घर चली गई। वापस कॉलेज पहुंचे तो धीमे-धीमे तीन चार छात्राओं की हालात एक दूसरे को देखकर बिगड़ गई। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए स्कूल बस से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत सही है।
-साभार सहित
- Agra News: ईरान-इजराइल जंग की मार और रसोई में हाहाकार, 10 रुपये वाली ‘SOS थाली’ पर मंडराया संकट का साया - March 23, 2026
- Agra News: थाना हरीपर्वत पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, सालभर से फरार चल रहा बीमा घोटाले का आरोपी ग्वालियर रोड से दबोचा गया - March 23, 2026
- Agra News: मोती कटरा जैन मंदिर में भगवान महावीर जन्मोत्सव की धूम, 28 मार्च से शुरू होगा 5 दिवसीय भव्य समारोह - March 23, 2026