आगरा: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज इंडी गठबंधन और नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता का पुतला फूंका। सदर थाना क्षेत्र के सेवला पर हुए पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी सपा नेता को फांसी दिए जाने की मांग की भाजपाइयों का कहना था कि इस घटना में इंडी गठबंधन के चरित्र को उजागर कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के एक नेता की करतूत ने भाजपा को सपा पर हमलावर होने का मौका दे दिया है मामला राम की नगरी अयोध्या से जुड़ा हुआ है अयोध्या में एक सपा नेता ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करके कई महीनो तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा जब उसे पेट में दर्द हुआ और परिवारजनों से अस्पताल दिखाने ले गए तो डॉक्टर ने जो कहा उसके बाद परिवारी जनों की होश उड़ गए नाबालिक प्रेग्नेंट निकली इसके बाद उसने अपने साथ हो रही शोषण की जानकारी परिवार को दी।
भाजपा नेता गोविन्द चाहर ने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कलंकित करने का घोर अपराध किया है। एक गरीब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को सपा नगर अध्यक्ष मोईद खान द्वारा पिछले 2 माह से ब्लैकमेल करते हुए जबरदस्ती बलात्कार किया जा रहा है जिस कारण नाबालिक बच्ची गर्भवती हो गई। जब पीड़ित के परिवार को पता चला तो उसने थाने में मुकद्दमा पंजीकृत कराया जिस पर सपा नेताओं द्वारा पीड़ित को समझौता करने के लिए डराया धमकाया जा रहा है। अपराधी को अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पूरा संरक्षण मिला हुआ है। बलात्कारी को सांसद ने हर तरह से बचाने का प्रयास किया है जिस कारण 2 दिन तक थाने में पीड़िता का मुकद्दमा पंजीकृत नहीं हो पाया।
इंडी गठबंधन का पीड़िता के पक्ष में किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है जिससे गठबंधन की सोच साफ पता चलती है कि वो अपराधी को बचाने का कार्य कर रहा है।
गोविन्द चाहर ने कहा कि इस मामले की जांच फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर बलात्कारी को फांसी की सजा दी जाये। इंडी गठबंधन मुर्दाबाद-मुर्दाबाद, अखिलेश यादव मुर्दाबाद, राहुल गाँधी मुर्दाबाद के नारे लगाये गए और कहा कि गठबंधन को अपराधी के खिलाफ मुंह खोलना चाहिए।
सपा सांसद को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
इस मौके पर गोविन्द चाहर, डीपी राठौर, सौरभ बंसल, सूरजभान त्यागी, महाराज सिंह कुशवाह, गंगा प्रसाद, सुरेंद्र, दीपक,अनिल, रामप्रकाश आदि लोग थे
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026