आगरा। सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की वजह से लोगों की दिनचर्चा भी प्रभावित रही। हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर बाजारों से लेकर सरकारी दफ्तरों में भी देखा जा रहा है। सरकारी दफ्तरों पर पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या भी पहले के मुकाबले कम हो गई है।
पिछले एक सप्ताह से शहर में शीतलहर का प्रकोप चला आ रहा है। हालांकि स्कूलों और माध्यमिक विद्यालयों समेत सभी बोर्डों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होने की वजह से स्कूली बच्चों को पहले ही राहत मिली हुई है। रोजाना के कामों से घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को शीतलहर में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता लगभग शून्य थी लेकिन 11 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026