प्रयागराज के धूमनगंज में उमेश पाल और सिपाही संदीप निषाद की हत्या में शामिल अरबाज को सोमवार को एनकाउंटर में मार गिराया गया। शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था।
चकिया क्षेत्र में हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद होने के बाद इंजन और चेचिस नंबर से पुलिस आरोपी अरबाज तक पहुंच गई। सोमवार की दोपहर पीपल गांव क्षेत्र में अरबाज के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखकर अरबाज ने फायरिंग की।
जवाबी फायरिंग में अरमान को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- “भाजपा-RSS गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है”: हैदराबाद में राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा प्रहार - November 14, 2026
- महादेव ऐप सट्टा मामलें में CBI का बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के खुलासे पर 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी - November 14, 2026
- महादेव ऐप सट्टा घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के खुलासे पर 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी - November 14, 2026