Rajkumar Chahar

ताज महोत्सव अधूरा, सीकरी-बटेश्वर महोत्सव शुरू किया जाए, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने योगी आदित्यनाथ को दिया प्रस्ताव

POLITICS

फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा, पंचमहल, दीवान-ए- आम, अनूप तालाब, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, बटेश्वर, शौरीपुर चंबल नदी, यमुना किनारे, कैलाश मंदिर, रेणुका धाम, सूरकुटी, कीठम पर कार्यक्रम कराने की तैयारी

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने विगत दिनों नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुखयमंत्री को सीकरी – बटेश्वर महोत्सव कराने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि बिना इसके ताज महोत्सव अधूरा है।

श्री चाहर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगरा में प्रतिवर्ष होने वाले ताज महोत्सव में अधूरापन है। ताज महोत्सव में आगरा शहर के कुछ स्थानों पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जो कि मात्र ताजमहल के नाम से। फतेहपुर सीकरी का कोई उल्लेख नहीं है जबकि फतेहपुर सीकरी विश्व दाय स्मारक है। सीकरी में ही विश्व प्रसिद्ध बुलंद दरवाजा, पंचमहल, दीवान-ए- आम, अनूप तालाब है। यहीं पर भारतीय संस्कृति के महान संगीतज्ञ तानसेन और बैजू बाबरा का संगीत गूंजा करता था। फतेहपुर सीकरी ही सूफी संस्कृति का प्रमुख स्थल है। यहीं पर शेख सलीम चिश्ती की विश्व प्रसिद्ध दरगाह है और वहाँ कोई कार्यक्रम नहीं किया जाता है।

अमेजन पर डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तक पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

श्री चाहर ने बताया कि बटेश्वर में यमुना किनारे 101 मंदिरों की श्रृंखला है। चंबल की घाटी में मगरमच्छ और घड़ियाल हैं। सुंदर पर्यटन स्थल है। कैलाश मंदिर के समीप यमुना किनारा का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। भगवान परशुराम की माँ रेणुका जी का धाम है। दुनिया में विख्यात सूरदास जी की तपस्या स्थली सूरकुटी है। राणा सांगा व बाबर की युद्धस्थली खानुआ का ऐतिहासिक मैदान है। विश्वप्रसिद्ध  पक्षी विहार कीठम झील है। ताज महोत्सव में इन लोकप्रिय स्थानों को कोई स्थान नहीं मिल पाता है। इनमें से किसी भी स्थान पर कोई भी आयोजन न होना उचित नहीं है।

सांसद चाहर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सीकरी महोत्सव और बटेश्वर महोत्सव का आयोजन कराया जाए। इसके तहत आगरा जिला के प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हों। इस बारे में बाकायदा एक प्रस्ताव यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

पोथी. कॉम पर डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तक पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

सांसद चाहर ने कहा कि वो शीघ्र ही सीकरी-बटेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव सरकार व जन सहयोग से कराएंगे।  इसके तहत फतेहपुर सीकरी, बटेश्वर, शौरीपुर, चंबल नदी किनारे, कैलाश मंदिर यमुना किनारे,  सूरकुटी, रेणुका धाम, कीठम आदि स्थानों पर कार्यक्रम करायेंगे। इससे देश दुनिया के पर्यटक आकर्षित होंगे। उनका प्रवास पढ़ेगा तो हर किसी का लाभ होगा।

श्री चाहर ने बताया कि वे सीकरी-बटेश्वर महोत्सव के संबंध में आगरा कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी, जिलाधिकारी आगरा भानु चंद्र गोस्वामी, पुलिस कमिश्नर आगरा जे. रवींद्र गौड़, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पर्यटन अधिकारियों के साथ एक बैठक फतेहपुर सीकरी में करेंगे।

डॉ. भानु प्रताप सिंह की हिंदी और अंग्रेजी में पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dr. Bhanu Pratap Singh