दिल्ली शराब घोटाला कांड में फंसे तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई याचिका में पूछे गए सचालों पर अपना जवाब दाखिल किया है। केजरीवाल ने ईडी के आरोपों पर कहा कि जांच एजेंसी के चारों गवाहों का संबंध भाजपा से है और इनके बयान के आधार पर ही मुझे गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।
केजरीवाल ने अपने जवाब में क्या कहा…
केजरीवाल ने अपने जवाव में कहा है कि भाजपा समर्थित लोकसभा प्रत्याशी है मगुंता श्रीनिवासन रेडी। भाजपा को तथाकथित शराब घोटाले में 60 करोड़ का चंदा देने वाला है सरथ रेही। भाजपा गोवा के एक सीनियर नेता एवं प्रमोद सावंत का करीबी है सत्य विजय। गोवा सीएम की करीबी और सीएम की कैंपेन मैनेजर का बयान लिया गया। इन सब लोगों के बयानों के आधार परही मुझे गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग भाजपा के लोग हैं। फेजरीवाल ने ये भी कहा कि हवाला एजेंट के पास से गुजराती में लिखी डायरी मिली है। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा ने अपने हिसाब से मेरे खिलाफ सबूत बनाकर पेश किए हैं।
ईडी ने दाखिल किया था जवाब
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ईडी ने भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया था अब केजरीवाल ने भी इस मामले में अपना जवाच कोर्ट में दाखिल किया है। अपने जवाब में ईडी ने दावा किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता है और तथ्य आधारित अपराध के लिए किसी की भी गिरफ्तारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा का उल्लंघन नहीं कर सकती है और इनकी गिरफ्तारी सही है।
ईडी ने ये भी दावा किया था कि केजरीवाल ने अपने मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया और वह भावकारी नीति में दिए गए लाभ के बदले में शराव व्यवसायियों से रिश्वत मागने में शामिल थे।
-एजेंसी
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026