वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज धूप और हवा की रफ्तार थमने से उमस महसूस होने लगी है। आज बुधवार सुबह तीखी धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ती गई। धूप की वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा। लोग किसी काम से बाहर निकले भी तो सूरज की तपिश से बचने के लिए गमछा से चेहरा ढके रहे।
मार्च के दूसरे हफ्ते से ही मौसम तल्ख होने लगा है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी बादल छाए रहने के साथ ही पछुआ हवाएं चल रही हैं। बुधवार सुबह से ही धूप तेज निकली। दिन चढ़ने के साथ ही ऐसी तपिश रही कि लगा जैसे मई और जून का महीना चल रहा हो। इस बीच तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला।
होली के दिन भोर में बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को मौसम साफ हो गया। सुबह हल्की बदली के बाद दिन में हवा न चलने और तेज धूप होने से लोग सूरज की तपिश से परेशान रहे। शाम को भी हवा नहीं चली कि लोगों को थोड़ी राहत मिले। तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 रिकॉर्ड किया गया। दोनों तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार गर्मी लोगों को खूब सताएगी। इसी सप्ताह तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
-एजेंसी
- Agra News: ब्रज की 12 हस्तियों को मिलेगा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’, संतोष आनंद और IPS नवनीत सिकेरा का होगा सम्मान - February 5, 2026
- श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति का संदेश: आगरा के 128 छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर उकेरा ‘गर्भाधान संस्कार’ का स्वरूप - February 5, 2026
- इस्तीफा देने वाले PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री के तीखे बोल: BJP को बताया ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’, बोले— मोदी के नाम पर जीतते हैं नेता - February 5, 2026