उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जेवर टोल के नजदीक ओवरलोड डंपर से बोलेरो टकरा गई। मौके पर ही 5 लोगों के मौत की सूचना है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें चन्द्रकांत नारायण बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती (पुणे), स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती (पुणे), मालन विश्वनाथ कुंभार निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती (पुणे), रंजना भरत पवार निवासी नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती (पुणे), नुवंजन मुजावर निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी शामिल हैं। वहीं जो घायल हुए हैं उनके नाम नारायण रामचन्द्र कोलेकर निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, सुनीता राजू गस्टे निवासी हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी कर्नाटका हैं।
-एजेंसियां
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026