nagar keertan in agra

नगर कीर्तन की जबर्दस्त तैयारी, यूपी के साथ उत्तराखंड से भी आ रही संगत

RELIGION/ CULTURE

गुरुद्वारा गुरु का ताल का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा मुख्य आकर्षण

पंजाब से आ रहे दो बैगपाइपर बैंड, गुरबानी की स्वर लहरियां बिखेरेंगे

केसरिया पगड़ी एवं चुनरी पहने पुरुष एवं महिलाएं इसकी छटा को बढ़ाएंगे

गुरुद्वारा माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा शहीद संत केहर सिंह तक जाएंगे

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India.  सिक्ख समाज की धार्मिक नुमाइंदा केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह माईथान के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में 8 जनवरी, 2023 को नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा बालूगंज तक जाएगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। संत सिपाही प्राचीन युद्धकला का प्रदर्शन करेंगे। पंजाब से विशेष रूप से आ रहे 2 बैगपाइपर बैंड के साथ गुरबाणी की स्वर लहरियां के बीच केसरिया पगड़ी एवं चुनरी पहने पुरुष एवं महिलाएं इसकी छटा को और बढ़ाएंगे।

यह जानकारी गुरुद्वारा गुरु का ताल में मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने यह जानकारी एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस बार इस नगर कीर्तन में आगरा के अतिरिक्त मथुरा, एटा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला, भरतपुर,  खुर्जा एवं उत्तराखंड से विशेष रूप से संगत का हिस्सा बनेगी।

श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह बताया कि नगर कीर्तन, माईथान से घटिया, फुलट्टी, फुव्वारा, हींग की मंडी, मीरा हुसैनी, सदर भट्टी, कलेक्ट्रेट फ्लाई ओवर, छीपीटोला होकर गुरुद्वारा शहीद संत केहर सिंह, बालूगंज पर पहुंचेगा।

ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन मार्ग पर सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में एवं पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला जायेगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी गुरुद्वारा नानक पाड़ा (खटीक पाड़ा) से आयेगी।

गुरुद्वारा बालूगंज के प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल एवं सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि समापन पर सभी सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा।

वात्सल्य उपाध्याय ने सभी से इसमें भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि 2 वर्ष बाद नगर कीर्तन निकाला जा रहा है।

प्रेस वार्ता में पाली सेठी, इंद्रजीत सिंह गुजराल, राजेंद्र सिंह मिठ्ठू, वीरेंद्र सिंह, बबलू अर्शी, सतविंदर सिंह, सन्नी अरोरा, मुख्तयार सिंह, रसपाल सिंह, किरली साब, बादल, ब्रजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

meeting
आगरा कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते सिख समाज के प्रतिनिधि।्

कोतवाली थाने में सिक्ख समाज के साथ बैठक

नगर कीर्तन की तैयारी के संदर्भ में ए सी पी कोतवाली संजय रेड्डी एवं ए सी एम पंचम श्री विजय शर्मा के साथ सिक्ख समाज की कोतवाली थाने में बैठक हुई। नगर कीर्तन मार्ग पर रह गई व्यवस्थाओं एवम पुलिस व्यवस्था पर चर्चा हुई। नगर कीर्तन के समय सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल विशेष कर महिला पुलिस, पेच वर्क, लाइट, झूलते तार, आवारा पशु, सफाई, शराब एवं मीट की दुकान डायवर्सन आदि पर चर्चा हुई। मार्ग का प्रभण किया।

नगर कीर्तन मार्ग का भ्रमण

बाद में अधिकारियों ने समाज के लोगों के साथ नगर कीर्तन मार्ग का भ्रमण किया। भ्रमण में एस एच ओ कोतवाली सुभाष चंद पांडे, एस एच ओ एम एम गेट अवधेश अवस्थी, एस एच ओ नाई की मंडी अनिल कुमार के साथ समाज के कँवलदीप सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, पाली सेठी, परमात्मा सिंह, राणा रंजीत सिंह, जोगा सिंह, रशपाल सिंह, गुरदीप सिंह, सतविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh