New Delhi, Capital of India. आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री बनाया गया है। इस पर आगरा में जश्न का दौर जारी है। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर तथा आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के मन की बात भी जुबां पर आ गई है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा-
सांसद राजकुमार चाहर का कथन
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने पर सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रो. बघेल को बधाई दी है। सांसद चाहर ने कहा कि प्रो. बघेल को मंत्री बनाए जाने से पार्टी और मज़बूत होगी। प्रो. बघेल मंत्री पद के हक़दार भी हैं। मंत्री बनने से आगरा के विकास बड़ी राह खुलेगी। उनकी योग्यता का लाभ पार्टी व जनता को मिलेगा।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का कथन
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सांसद प्रो. एस पी सिंह बघेल को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। विधायक खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने केंद्र-प्रदेश सरकार व विभिन्न आयोग और निगमों में आगरा उचित प्रतिनिधित्व देकर आगरा की जनभावना का सम्मान किया है, जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस ने आगरा की सदैव उपेक्षा की है। विधायक खंडेलवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो० बघेल के अनुभव, योग्यता व उनकी नेतृत्व क्षमता से आगरा में समाज के सभी वर्गों का लाभ होगा।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026