Agra, Uttar Pradesh, India. शास्त्रीपुरम, सिकंदरा निवासी टार परिवारों के 15 लोग अयोध्या की सरयू नदी में डूब गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया है। बाकी लोगों को तलाश किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सेना बुली ली है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
शास्त्रीपुरम निवासी सतीश, देवेन्द्र, अशोक और सचिन का परिवार अयोध्या में दर्शन के लिए गए थे। मंदिरों में दर्शनों के बाद वे गुप्तार घाट गए। वहां से 200 मीटर दूर जमथरा कच्चा घाट में स्नान के लिए सरयू में उतर गए। तेज बहाव में चार महिलाएं बहने लगीं। उन्हें बचाने के लिए अन्य लोग नदी में कूद गए। वे भी उनके साथ नदी में बह गए। शोर मचा तो आसपास के लोग आ गए। तीन लोग तो किसी तरह बच गए लेकिन बाकी लोग बह गए। अभी तक एक शव मिल चुका है। सेना, पीएसी और गोताखोर लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।
लापता
भारती (35 वर्षीय) पत्नी सतीश
प्रियांशी (16 वर्षीय) पुत्री सतीश
राजकुमारी (61 वर्षीय) पत्नी अशोक
ललित (10 वर्षीय) पुत्र अशोक
पंकज (25 वर्षीय) पुत्र अशोक
गौरी (28 वर्षीय) पुत्री अशोक
जूली (39 वर्षीय) पुत्री अशोक
श्रुति (20 वर्षीय) पुत्री देवेन्द्र
सार्थक (16 वर्षीय) पुत्र देवेन्द्र
सीता (35 वर्षीय) पत्नी सचिन
दृष्टि (4 वर्षीय) पुत्री सचिन
बचाए गए लोग
सतीश पुत्र जगमोहन
नमन पुत्र अशोक
अशोक पुत्र नेमीचन्द्र
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Kunkku kasino 2026: Pelivalikoima ja verovapaa kasino - September 4, 2026
- Glorion Casino – Il Regno dei Premi e dei Jackpot in Italia - September 4, 2026