Agra, Uttar Pradesh, India. जानलेवा कोरोना महामारी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने योद्धा के रूप में काम किया। कोरोना की तीसरी लहर की आहट है। इसके बाद भी चिकित्सकों और कर्मचारियों का सामान्य तबादला किया जा रहा है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार का फैसला किया है।
चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र भेजकर सामान्य तबादलों का विरोध किया है। महासंघ का कहना है कि पीएमस संवर्ग, नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला स्वयं के अनुरोध पर ही किया जाए। नीतिगत सामान्य स्थानांतरण न किया जाए क्योंकि इस समय कोरोना फैला हुआ है। तबादले पर जाना खतरे से खाली नहीं है।
महासंघ ने कहा है कि अगर मांग न मानी गई तो नौ जुलाई से प्रदेश भर में चिकित्सक और कर्मचारी प्रातः आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को महानिदेशक का लखनऊ में घेराव किया जाएगा। इस बारे में महानिदेशक ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण को भी अवगत कराया है।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. सचिन वैश्य एवं महासचिव डॉ. अमित सिंह ने एक पत्र जारी कर रहा है कि हम कार्य बहिष्कार का समर्थन करते हैं।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026