Agra/ Etawah, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर जहां सभी पार्टियां लोगों के बीच जा रही हैं। इसके साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) अभी अपनी ताकत बढ़ा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कई दलों के नेताओं ने प्रसपा का दामन थाम लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम इटावा के सैफई में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ।
ये हुए शामिल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में सैफई में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व आगरा महानगर अध्यक्ष हाजी अबरार, आगरा बसपा के पूर्व कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र सोनी, भाजपा के दयालबाग मंडल आगरा के पूर्व अध्यक्ष अंगेश वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के पूर्व सचिव कादरी कुरैशी, सपा आगरा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अजय जैन, मजदूर सभा आगराके पूर्व जिला अध्यक्ष हुकुम रघुवंशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।
क्या कहते हैं नितिन कोहली
इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कोहली ने कहा कि प्रसपा पर हर जाति, धर्म और हर वर्ग के लोग विश्वास करते हैं। सभी को मालूम है शिवपाल सिंह यादव जो वादा करते हैं, उसको पूरा करते हैं। 2022 के चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने के बाद जो वादे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से किए हैं, उनको पूरा भी करेंगे। हर पार्टी के लोग हमसे जुड़ रहे है और आने वाले समय में हमसे बड़ी संख्या में और भी लोग जुड़ेंगे।
क्या कहते हैं धारा सिंह यादव
प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। लोगों ने जिस भरोसे से उनको वोट दिया था उस पर भाजपा खरी नहीं उतरी है। भाजपा नेताओं के पास लोग अपनी समस्याओं को लेकर जाते हैं तो उनको निराशा ही हाथ लगती है। हमारी पार्टी अभी सत्ता में नहीं है लेकिन जब भी किसी व्यक्ति को हमारी जरूरत होती है तो हम हमेशा उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और आगे भी चलते रहेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से द्वारका प्रसाद, सुनील यादव, इमरान कुरैशी, जितेन्द्र यादव, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026