पंजाब और इसके साथ लगते राज्यों में लगातार देश विरोधी हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है। शुक्रवार को फरीदकोट की बाजीगर बस्ती में बने पार्क की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखकर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। इसे सबसे पहले इलाके के सफाई कर्मचारी कर्ण कुमार ने देखा।
सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पेंट से इसको मिटाया और साथ ही शहर में नाकेबंदी बढ़ा दी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है और मोबाइल डंप उठाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केस भी दर्ज किया जा रहा है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026