सहारनपुर: भीम आर्मी चीफ हुए हमले बाद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सत्ता का संरक्षण मिला है, इसलिए अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि सीएम योगी मेरे मरने का इंतजार कर रहे थे लेकिन, मैं इतनी आसानी से मरने वाला नहीं हूं। क्योंकि मुझे दलितों, वंचितों और शोषितों की लड़ाई लड़नी है।
चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपियों ने पहली गोली चलाई, जो उनकी कनपटी के पास से होकर निकली। दूसरी गोली उनको लगी। तीसरी गोली से कार का अगला शीश टूट गया। जब आरोपियों ने चौथी गोली चलाई तो वह कार में नीचे की तरफ बैठ गए। हमलावरों ने कुछ दूर जाकर कार रोक ली। उन्हें लगा कि मैं मर चुका हूं और उनका काम पूरा हो गया। उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद आरोपी सरेंडर करना चाहते थे, लेकिन मेरे भाई मनीष ने जैसे ही कार को यू-टर्न लिया तो आरोपियों ने फिर फायरिंग की और फरार हो गए।
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026