[ad_1]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्टार एनएन पांडेय ने इस बारे में सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि इस साल 24 मार्च को हुई परिषद की बैठक में राज्य के मान्यता प्राप्त अनुदानित, गैर अनुदानित मदरसों में नए शैक्षिणिक सत्र शुरू होने से पूर्व अन्य दुआओं के साथ संवेद स्वर में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाने का निर्णय लिया गया है।
रमजान की छुट्टी के बाद खुल रहे सभी मदरसों में राष्ट्रगान गाया जाएगा। आज से राज्य के मान्यता प्राप्त अनुदानित, गैर अनुदानित मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया। इससे संबंधित आदेश भी जारी हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से बड़ा आदेश जारी होने के बाद से आज यानी 12 मई से प्रदेश के सभी मदरसों में राष्ट्रान गाया जाएगा। सभी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बाबत पत्र भी जारी किया जा चुका है। रमजान की छुट्टियों के बाद आज से मदरसों में कक्षाएं शुरू हो रही हैं। 14 मई से मदरसा बोर्ड में परीक्षाएं भी हैं।
[ad_2]
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026