गरुड़क्षेप मुहिम यात्रा में दिखेगी छत्रपति शिवाजी के शौर्य और प्रतिभा की गाथा
कोठी मीना बाजार में बनेगा भव्य शिवाजी संग्रहालय, सराय मलूकचंद का भी महत्व
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. युवा पीढ़ी को महाराजा छत्रपति शिवाजी की वीरता युद्ध कौशल और हिंदुत्व भावना से प्रेरित करने के लिए कोठी मीना बाजार में भव्य शिवाजी स्मारक के साथ करीब 100 फुट ऊंची शिवाजी प्रतिमा लगाई जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेस वार्ता में यह जानकार दी। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से सहमति बन चुकी है। जल्द ही कोठी मीना बाजार में शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाकर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
श्री उपाध्याय ने कहा जो पर्यटक ताजमहल और लाल किला देखने आते हैं वह कोठी मीना बाजार में लगने वाली 100 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और स्मारक क्षेत्र का भी भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा 17 अगस्त सन 1666 को महाराज छत्रपति शिवाजी अपनी कार्य कुशलता युद्ध क्षमता और वीरता के बल पर औरंगजेब की कैद से मुक्त होकर आगरा से निकले थे। शिवाजी के सेनापतियों के 14 वें वंशज पिछले दो वर्षों से इस दिन को स्मृति दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लाल किले के सामने स्थित शिवाजी प्रतिमा स्थल से पुणे तक लगभग 1250 किलोमीटर की गरुड़ क्षेप मुहिम यात्रा निकाली जाएगी। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आगरा के सेवला जाट के पास सराय मलूक चंद नामक स्थान पर मशाल जुलूस का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह स्थान इसलिए महत्वपूर्ण है कि शिवाजी महाराज आगरा से जाते समय एक रात विश्राम हेतु यहां रुके थे।
समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान संस्था करेगी भव्य स्वागत
छत्रपति शिवाजी महाराज गरुड़ क्षेप मुहिम यात्रा का स्वागत आगरा की समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान संस्था द्वारा भव्य रूप से किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ वात्सल्य उपाध्याय ने बताया कि हिंदुत्व की प्रेरणा देने वाले महान वीर शासक शिवाजी महाराज की स्मृति को जोड़ने वाली इस यात्रा का आगरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। मशाल जुलूस की भव्य अगवानी भी की जाएगी।
शिवाजी का युद्ध कौशल सेनापतियों के वंशज दिखाएंगे करतब
गरुड़क्षेप मुहिम के अध्यक्ष महाराष्ट्र से आए मारुति गोले ने बताया कि 1250 किलोमीटर लंबी यात्रा को पूरा करने में लगभग 13 दिन का समय लगेगा। इस यात्रा में 1000 धावक, 100 साइकिल सवार मशाल जुलूस के साथ शिवाजी महाराज को नमन करते हुए चलेंगे। इस भव्य यात्रा का स्वागत आगरा की समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान संस्था द्वारा किया जाएगा। इस यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे। उन्होंने बताया कि मराठी कलाकार प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन कर उनके द्वारा दर्शाइ और बताई गई युद्ध कला शौर्य प्रतिभा का अनुसरण आज भी करते हैं। सराय मलूक चंद गांव में महाराष्ट्र से लाई गई प्रतिमा का अनावरण कर इस ऐतिहासिक क्षेत्र को भविष्य में विकसित कर शिवाजी महाराज की स्मृतियों से जोड़ा जाएगा ।
इनकी रही मौजूदगी
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, गरुड़ झेप मुहिम के अध्यक्ष मारुति गोले, समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान आगरा के अध्यक्ष डॉ वात्सल्य उपाध्याय, प्रमोद पांडे, विजय गोयल, डॉक्टर सिमरन उपाध्याय, सियाराम प्रजापति, सुनील करमचंदानी सहित महाराष्ट्र से आए लोगों की उपस्थिति रही।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026