सपना चौधरी मिस्टर एंड मिस आगरा-2020 को ताज पहनाएंगी, ऑडीशन पांच नवम्बर से शुरू होंगे
Agra, Uttar Pradesh, India. बॉलीवुड अभिनेत्री हरियाणवी गायिका सपना चौधरी आरोही मिस्टर एंड मिस आगरा-2020 के विजेताओं को नौंवे सीजन में इस बार मिस्टर एंड मिस के सिर पर ताज सजाने आएंगी। परिंदा कैफे में आयोजित हुए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी आरोही संस्था के निदेशक अमित तिवारी ने दी।
प्रतिभाओं को प्लेटफार्म
उन्होंने बताया कि पिछले आठ सालों से ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया जा रहा है। हमारा मकसद इस आयोजन के माध्यम से नई प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म देना है। तिवारी ने बताया कि फाइनल की तिथि सेमी फाइनल होने के बाद घोषित की जाएगी। अरविंद राणा ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट का ऑडीशन पांच नवंबर को परिंदा कैफे में शाम चार बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकते हैं। इसकी जानकारी आरोही इवेंट्स के पेज पर मिलेगी।

सेमी फाइनल 11 नवंबर को
मिस्टर एंड मिस आगरा की कोरियोग्राफर और मिस यूपी-2019 रह चुकीं सारा मून ने बताया कि ऑडीशन में चुने गए प्रतिभागियों का सेमी फाइनल 11 नवंबर को होटल मार्क रॉयल शाम छह बजे से होगा। इसके लिए अलग से प्रतिभागियों को थीम दी जाएगी। सेमी फाइनल के लिए प्रतिभागियों को पांच दिन की ग्रूमिंग दी जाएगी। पोस्टर विमोचन में पिछले साल के विजेता रहे मिस आगरा निहारिका सिंह और मिस्टर आगरा अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि पेजेंट से नए प्रतिभागियों को काफी कुछ नया सिखने को मिल रहा है। पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ. सुहानी गुप्ता भी मौजूद रहीं।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026